January 30, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया।/ रिपोर्ट अनिल कुमार मिश्रा

पातेपुर से अनील कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया।
सीडीपीओ वसुश्री ने महिला पर्यवेक्षिका सुजाता कुमारी प्रथम, अनिता कुमारी, सुमित्रा कुमारी, सुजाता कुमारी द्वितीय, मधु कुमारी, सपना भारती, कार्यालयकर्मी विक्रम कुमार, रमेश कुमार व मौजूद आंगनवाड़ी सेविकाओं को कुष्ट उन्मूलन अभियान से सम्बंधित शपथ दिलाई। इससे पूर्व सीडीपीओ ने उपस्थित एलएस व सेविकाओं को दिवस के बारे में बताया कि कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 30 जनवरी को कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए किए गए प्रयासों की वजह से हर वर्ष 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पखवाड़े के दौरान लोगों को यह बताया जाए कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। कुष्ठ रोग का पूर्णत: उपचार संभव है। वहीं कुष्ठ रोग के इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है। कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने से कुष्ठ रोग नहीं होता है। उन्होंने सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.