चुनाव का जायजा लेने महुआ पहुंचे डीएम
चुनाव का जायजा लेने महुआ पहुंचे डीएम
महुआ। रेणु सिंह
गुरुवार को महुआ के सिंघाड़ा निरसू नारायण कॉलेज डिस्पैच सेंटर पर डीएम यशपाल मीणा का दौरा हुआ। यहां उन्होंने चुनाव कार्य का जायजा लिया और विभिन्न निर्देश भी दिए।
डिस्पैच सेंटर पर पहुंचे जिलाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारी से मिलकर चुनाव कार्य से संबंधित जायजा-लिया और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न विभाग से आए पदाधिकारी और कर्मियों को मतदाता को जागरूक करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए। इसके लिए मतदाताओं को बीच में जाकर उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
