May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पहले मतदान फिर जलपान लोकतंत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे आदि लगाए नारे

पहले मतदान फिर जलपान लोकतंत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे आदि लगाए नारे

महुआ। रेणु सिंह
लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, पहले मतदान फिर जलपान आदि नारे के साथ जीविका दीऊ द्वारा शुक्रवार को डोर टू डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह दौरान उन्होंने वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जोश भरे।
महुआ के कुशहर खास में जीविका की राखी कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं हाथ में पोस्टर बैनर लेकर क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हर घर में जाकर वोटरों को अपने अधिकार के प्रति जागरुक करते हुए वोटिंग करने के लिए जोश भरे। बबीता कुमारी, ममता, सुलेखा, चांदनी, प्रिया, नीलू, किरण, प्रीति, शबनम, रिंकू आदि हाथ में पोस्टर-बैनर लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्लोगन पर नारे लगा रही थी। उन्होंने कुशहर चौक पर एक भवन में बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया और घर-घर जाकर वोटरों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटिंग करने के लिए जोश भरे। इधर महुआ नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा भी वोटर जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने साफ सफाई के साथ-साथ वार्ड में वोटरों को मताधिकार करने के लिए कहा। सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर वोटरों को अपने अधिकार के प्रति सजग होने को कहा। यहां लाउडस्पीकर से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.