May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चिराग पासवान को वोट देने के लिए संजय सिंह ने की अपील

चिराग पासवान को वोट देने के लिए संजय सिंह ने की अपील
महुआ। रेणु सिंह
एनडीए समर्थित प्रत्याशी और लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीत कर दिल्ली भेजने की अपील की। संजय सिंह शुक्रवार की रात महुआ के फुलवरिया दक्षिणी में पहुंचे। जहां उन्होंने आहुत जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस बार सरकार बनी तो देश के साथ बिहार और हाजीपुर क्षेत्र काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। यहां चिराग पासवान को रिकार्ड मतों से जीताएंगे तो वह नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि धरती की पटल पर हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का काफी विकास तब होगा जब चिराग पासवान जीतकर संसद में जाएंगे।वहकार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया था। इस मौके पर महेश सिंह, अवधेश सिंह, विनय कुमार सिंह, लाला सिंह, सहित काव्य संख्या में लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.