सामाजिक कल्याण कार्यक्रम सह इफ़को नैनो यूरिया के ऊपर किसान गोष्ठी का आयोजन* *ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब* *
*सामाजिक कल्याण कार्यक्रम सह इफ़को नैनो यूरिया के ऊपर किसान गोष्ठी का आयोजन*
*ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब* *की रिपोर्ट* *मुजफ्फरपुर* *( बिहार )*

सरैया प्रखंड अंतर्गत बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पैक्स में सामाजिक कल्याण कार्यक्रम सह इफ़को नैनो यूरिया के ऊपर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अशोक कुमार सिंह (विधान सभा पारु), जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ,पैक्स अध्यक्ष के साथ 200 किसानों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में 75 बुजुर्ग एवम दिव्यांग जनों को सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कंबल का वितरण किया गया। माननीय विधायक के द्वारा किसानों को अवगत कराया गया है कि नैनो यूरिया का प्रयोग करें जिससे फसलों का उत्पादन परंपरागत दानेदार यूरिया से अधिक होगा । जिला कृषि पदाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के बीच चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं नैनो यूरिया (तरल) का विस्तार से चर्चा किया है। किसानों को नैनो यूरिया ,जल विलय उर्वरक एवम इफको के अन्य उत्पादों पर प्रकाश डाला गया।
