April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पोल्ट्री फार्म में बिजली के सरटसरकिट से आग लगने से लगभग चार हजार तैयार मुर्गया जल कर राख हो गई/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में शुक्रवार की आधी रात के बाद पोल्ट्री फार्म में बिजली के सरटसरकिट से आग लगने से लगभग चार हजार तैयार मुर्गया जल कर राख हो गई।आग लगी की इस घटना में लगभग बारह लाख रुपए की सम्पत्ति जल कर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बलिगांव गांव निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र राजीव कुमार का गांव में ही घर से कुछ दुरी पर पालटी फार्म संचालित था उन्होंने ने फार्म में लगभग चार हजार मुर्गियों को पाल रखा था मुगियो का वजन दो किलो से अधिक था एवं मुर्गी बिकने वाली ही थी शुक्रवार की देर रात लगभग ढ़ाई बजे के करीब बिजली की सरटसरकिट से फार्म में आग लग गई जिससे फार्म में पाली गयी सभी मुर्गियां फार्म के साथ ही जल कर राख हो गई।कराके की ठंड होने के कारण ग्रामीणों के द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था ग्रामीणों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया अन्यथा और बड़ी घटना घटित होती बताया जाता है कि आग लगी की इस घठना में लगभग बारह लाख रुपए मुल्य की सम्पत्ति जल कर राख हो गई। फार्म संचालक के द्वारा घठित घटना की जानकारी थाने एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को दी गई सुचना पाकर बलिगांव पुलिस एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। फार्म संचालक राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने ने कम्पनी से चुजा लेकर फार्म में डाले थे जो अब तैयार होकर बिकने वाली ही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.