सड़क दुर्घटना में हिंदू धर्म जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष महेश राय की निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर ओस्ती निवासी महेश राय का पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गई ।स्वर्गीय राय हिंदू धर्म जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे ।वे गो पुत्र ,गौ रक्षक के रूप में भी जाने जाते थे ।पिछले दिनों बाइक से जाने क्रम में तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ जाने के कारण दुर्घटना होने से घायल हो गए ,उनका इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। आज इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली ।निधन की खबर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा लोगों में आक्रोश भर आया ,हरपुर ओस्ती से लेकर महुआ मंगरू चौक सभी मुख्य मार्गों को जाम कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया ।जगह-जगह टायर जलाकर आगजनी की तथा मुआवजे की मांग तथा प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाते रहे। समाचार लिखे जाने तक जाम खत्म नहीं हुई थी। स्वर्गीय महेश राय के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ,धार्मिक संगठनों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। धर्म जागरण एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किए हुए कार्य को याद कर लोग उन्हें संवेदनशील व्यक्ति करार दिया। उनके निधन से ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा निवेदित किया है। स्वर्गीय राय हिंदू धर्म जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव के सहकर्मी थे ,जो हमेशा धर्म के लिए तत्पर और सक्रिय रहते थे। स्वर्गीय राय के निधन की क्षतिपूर्ति होना निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके आकस्मिक निधन पर हमारी समाचार टीम संवेदना व्यक्त करती है। इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने तथा उनकी आत्मा को शांति देने की ईश्वर से कामना की है।