April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की आयु में  दुनिया को अलविदा कह दिया/ नसीम रब्बानी

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।                                  NR इंडिया NEWS

देश के मशहूर गायिका लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल की ओर से जानकरी दी गई थी कि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन अभी से थोड़ी देर पहले यह खबर आई कि उनकी सांसें टूट गईं। उन्होंने दुनिया को अदेशलविदा कह दिया।

आपको बता दें कि 92 वर्षीया गायिका लता मंगेशकर के डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा मीडिया से बातचीत में उनके ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। इससे पहले साल 2019 में जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां वह 28 दिन भर्ती रही थीं।

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने अपने करियर में लगभग 25 से अधिक भाषाओं में 30 हजार से भी अधिक गाने गाए। उन्होंने हिंदी के अलावा कई भाषाओं में जैसे-बंगाली, मराठी, पंजाबी, गुजराती, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी गाने गाए।

डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा था कि “गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं और मेरी निगरानी में थीं। पिछले 29 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन अब उनका निधन हो गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.