April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है#सीनियर पत्रकार चौधरी अफज़ल नदीम की खास रिपोर्ट-

बिहार सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है  सीनियर पत्रकार चौधरी अफज़ल नदीम की खास रिपोर्ट-

पटना-बिहार सरकार ने सूबे में पंचायत चुनाव कराने की दे दी है मंजूरी,10 चरणों में पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे।ईवीएम के जरिये ही पंचायत चुनाव होंगे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है।

दरसल चुनाव आयोग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण बिहार में पंचायत चुनाव का मामला लटका हुआ था।बिहार सरकार ईवीएम के सहारे वोटिंग कराना चाह रही थी लेकिन ईवीएम के प्रयोग के लिए चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी थी चुनाव आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव में ईवीएम के प्रयोग की मंजूरी नहीं दी थी।इसके खिलाफ राज्य सरकार कोर्ट गई थी।

कैबिनेट की बैठक में ईवीएम के जरिए ही पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया।सरकार पंचायत चुनाव के लिए 90 हजार ईवीएम खरीदेगी।राज्य कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के लिए 122 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है।

सूबे में दस चरण में पंचायत चुनाव होगा।
इसमें वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों को चुना जाएगा।

हालांकि बिहार में बड़े पैमाने पर पंचायतो का पुनर्गठन भी हुआ है।कई पंचायतों को नगर निकायों में भी शामिल किया गया है लेकिन सरकार ने पंचायतों में आरक्षण की पुरानी व्यवस्था को ही इस दफे भी लागू करने का फैसला लिया है अर्थात जो सीट जैसे पिछले दफे आरक्षित थी,इस दफे भी वैसे ही आरक्षित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.