April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा जिला अध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।।


भाजपा जिला अध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।          रिपोर्ट अमरेश कुमार।             वैशाली :-वैशाली जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक कि लहर है। वैशाली जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के देहांत से भाजपा महुआ प्रखंड दक्षिणी के अध्यक्ष शिव चन्द्र राय तथा उतरी अध्यक्ष अरून सिंह ने दुख व्यक्त किया है।शिव चन्द्र राय ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के अनुशासित एवं समर्पित जिला अध्यक्ष थे। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है इसकी भरपाई मुश्किल है।महुआ उतरी प्रखंड अध्यक्ष अरून सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह कुसवाहा के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.