April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराकर पुलिस से बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आजकल बाइक चोर काफी सक्रिय हो गए है। पातेपुर पुलिस बाइक चोरी मामले में एफआईआर दर्ज करना अपनी ड्यूटी समझ ले रही है।थाना क्षेत्र के शहबाजपुर पुरैना गांव के साप्ताहिक हाट से फिर एक बाइक की चोरी का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना क्षेत्र के शहवाजपुर पुरैना गांव निवासी स्व0 सहन महतो के पुत्र बुदुल महतो ने पातेपुर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार की शाम गांव में लगने वाली साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीदने के लिए गया था।उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर हाट में सब्जी खरीदने के लिए गया था। सब्जी लेकर लौटा तो देखा कि उसका बाइक गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद बाइक का पता नही चलने के बाद बुदुल महतो ने पातेपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराकर पुलिस से बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.