April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलवामा के शहीदों को नम आँखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि/रिपोर्ट राहुल गुप्ता

पुलवामा के शहीदों को नम आँखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हाजीपुर/।’नागफनी पर बेला चम्पा कभी नही खिलने वाले,
पत्थर की आंखो मे आंसू कभी नही मिलने वाले”।
खून के एक-एक कतरो का,बोलो हिसाब कब लोगे ? दूसरे गाल बढा दो सामने,कब तक पाठ पढोगे ? अब तो वक्त बदलना सीखो,डरते डरते जीने का।दुनियां को एहसास करा दो,छप्पन इंच के सीने का।कुछ ऐसी ही बातें बयां कर रहे थे बच्चों के नम आँखे।जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे हुए शहीदों की तीसरी बरसी पर उनकी आत्माओं की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा का आयोजन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के पताही एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,धर्मपुर के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया।आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक व प्रशिक्षु शिक्षक भी उपस्थिते थे।इस अवसर पर लोगों ने मोमबत्तियां जलायी और नम आँखो से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।दो मिनट तक मौन धारण कर मृतात्माओ की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उपस्थित शिक्षको ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूतो की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी।देश शहीदो के परिवार के हर दुःख मे चट्टान बन कर खड़ी रहेगी।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रधानाध्यापक राजनारायण राय,प्रशिक्षु शिक्षकों में संजना पाटिल,प्रभात कुमार राजन,रत्नेश कुमार, रवि कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक कुमार,कुन्दन कुमार, रूपा कुमारी, ऋतु मिश्रा, शांति कुमारी,नितेश कुमार, व बच्चों में रजनीश कुमार, सृष्टि कुमारी, धीरज कुमार सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.