*ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब* *की रिपोर्ट* *मुजफ्फरपुर* *( बिहार )*
अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष व अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि उमेश कुमार राम ने महर्षि गुरु संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनकी 645 बी जयंती मनाई। श्री राम ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविदास समाज सुधारक थे उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समता मूलक समाज की स्थापना करना मूल उद्देश्य था। रविदास जी की वाणी ” प्रभु जी तुम चन्दन मैं पानी ” और ” मन चंगा कठोti में गंगा “। उनके विचार धारा से प्रभावित होकर काशी के राजा , मीराबाई, सहित अनेकों राजा महाराजाओं ने रविदास जी के सानिध्य में आकर शिष्य बने और उनके विचार धाराओं पर चलकर रविदास जी के उद्देश्य को पूरा किया। इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में:- अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष एवं कॉंग्रेस नेता उमेश कुमार राम, संजय दास, अनीता देवी, शिवम कुमार, अमित चौधरी, कुन्दन कुमार, राजेन्द्र राम, रामनवमी प्रसाद ठाकुर, शाहनवाज हुसैन, राजीव कुमार, विजय कुमार राम, भोला राय, महेश साह, राकेश राय, आदि।