April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जब तक सूरज चांद रहेगा जननायक करपुरी ठाकुर का नाम रहेगा

जब तक सूरज चांद रहेगा ,जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम रहेगा।                                                                      NR इंडिया NEWS     
 जिला अंतर्गत पातेपुर राजद प्रखण्ड कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 34 वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय जनता दल के प्रखण्ड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। पुण्यतिथि के कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल वरिष्ठ नेता प्रोफेसर मो० जसीर साहब, प्रोफेसर गणेश प्रसाद यादव, अवधेश राय, मोखतार सिदिकी, भोला राय, मो० अशरफ, राघवेन्द्र राय, के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता जननायक कर्पूरी जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कर्पूरी जी को बिहार के दलित शोषित पिछड़ा अल्पसंख्यक के मसीहा बताते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए जो काम किया जो कभी भुलाया नहीं जा सकता सर्वप्रथम उन्होंने गैर बराबरी से बराबरी पर लाने के लिए दलित समाज के लोगों को एवं अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया और उसका प्रतिफल है आज उनके वारिस समाज के मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और खेत से लेकर खलियान तक विकास की ऊंचाइयों की ओर जा रही हैइसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर को काफी अपमानित होना पड़ा था और उन्हें गालियां भी सुननी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.