April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर होगी एनडीए प्रत्याशियों की जीत: पशुपति कुमार पारस।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर होगी एनडीए प्रत्याशियों की जीत: पशुपति कुमार पारस।

केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। वैशाली जिले की सीट राष्ट्रीय लोजपा को मिली है। भूषण कुमार राय राष्ट्रीय लोजपा से प्रत्याशी है। इनकी जीत सुनिश्चित है। केंद्रीय मंत्री श्री पारस सोमवार को हाजीपुर सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है विधान परिषद के इस चुनाव में एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी रालोजपा एनडीए का पार्ट है। हम जब तक जिंदा है, एनडीए में बने रहेंगे। चिराग पासवान से जुड़े एक सवाल के जवाब में पशुपति कुमार पारस ने कहा कि भतीजा अपना काम कर रहा है, हम अपना काम कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के समय वह अपनी ज़िद पर आरा रहा कि लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। क्या हश्र हुआ, सबको पता है। चिराग से पूछा जाना चाहिए कि वे जमुई छोड़कर क्यों भाग रहे है। व्यक्ति बलवान नहीं होता, समय बलवान होता है। रामविलास पासवान की चर्चा करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मेरे भाई देश के बड़े नेता थे। लोग उन्हें दूसरा अंबेडकर कहते हैं। उन्होंने हाजीपुर की बहुत सेवा की हाजीपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगे, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। हाजीपुर रेलवे स्टेशन का नाम रामविलास पासवान के नाम पर रखा जाए, इसके लिए रेल मंत्री से बात की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर बिहार में बड़ा फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगे, इसके लिए मार्च में सर्वे कराया जाएगा। यूनिट हाजीपुर – मुजफ्फरपुर के बीच में कहीं लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस संबंध में बात हुई है। पशुपति कुमार पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की काफी प्रशंसा की।
इस मौके पर वैशाली सांसद वीणा देवी,लालगंज विधायक संजय सिंह,वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल,वैशाली राष्ट्रीय लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा,छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,वरिष्ठ रालोजपा नेता ब्रह्मदेव राय,प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह,हम पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान,जदयू नेत्री डॉ आसमा प्रवीण,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,रालोजपा नेता कामेश्वर सिंह,बबलू पासवान,छोटन पासवान,अजय पासवान,रालोजपा नेता महेश पासवान,रालोजपा नेता जयप्रकाश गुप्त नकुल,दिनेश पांडे, दशरथ पासवान,ब्रज देव पासवान,उमा पासवान,मनोज चौरसिया,रणविजय चौरसिया,चंदन चंचल,धीरज कुमार,कुमार सोनू यादव,युवा रालोजपा के मनीष पासवान,युवा रालोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा,राजीव कुमार छोटन,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा संजू चंद्रा,मनोज पासवान, जिला पार्षद आशुतोष कुमार दीपू,मुकेश पासवान, रालोजपा राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कपूर पासवान, बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.