महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाकर सम्मानित किया गया।मो.नदीम रब्बानी। वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के मंगरु चौक स्थित मुखिया संजीत राय के कार्यालय पर राजद पार्टी का सदस्य्ता अभियान के तहत सदस्यता दिलाकर स्थानीय राजद विधयक डॉ मुकेश रौशन ने अपने हांथों से सदस्य्ता पर्ची देकर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्मामित किया। सदस्य्ता अभियान में मौके पर मुखिया संजीत राय, पूर्व मुखिया सुधीर राय, राजद अनुमंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति प्रदीप यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी , नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव , मंटू राय, आलोक भंडारी, रविशंकर यादव, चंदन कुमार, प्रमोद राय, आदि को सदस्य्ता दिलाई गई। इस दौरान महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। राजद हमेशा से किसान, छात्र व मजदूर वर्गों के लिए लड़ती आ रही है, और आगे भी अपने सिद्धान्तों पर कायम रहेगी। राजद सदैव समाज कल्याण, प्रेम भाईचारा, सद्भाव व राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया है। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में तेजी लाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजद से लोगों को जोड़े, ताकि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत हो सके। आगे कहा कि विधान पार्षद चुनाव को लेकर एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। जिसमे पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये गए निवर्तमान विधान पार्षद सुबोध राय के पक्ष में वोट को गोलबंद करने का काम करेंगे। तथा भारी मतों से जिताने का काम हम सब कार्यकर्ता मिल कर करेंगे* मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।।