April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नियुक्ति पत्र पाते ही खुशी से भर गए अभ्यर्थी विभिन्न स्कूलों में करेंगे योगदान/nri/नवनीत कुमार

नियुक्ति पत्र पाते ही खुशी से भर गए अभ्यर्थी
विभिन्न स्कूलों में करेंगे योगदान
महुआ। नवनीत कुमार
नगर परिषद के द्वारा यहां कार्यालय में 8 नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाते ही अभ्यर्थियों में खुशी के ठिकाने नहीं रहे। वह यहां विभिन्न स्कूलों में योगदान करेंगे। इस नियुक्ति पत्र लेने के लिए यहां नगर परिषद के कार्यालय में सभी अभ्यर्थी लंबे समय तक बैठे रहे।
यहां नगर परिषद द्वारा विशेष समारोह आयोजित कर अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें खुशबू कुमारी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ सिंहराय भुतहा जान के लिए चयन पत्र सौपा गया। इसी तरह जयमाला कुमारी व सपना को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पश्चिम, प्रतिभा कुमारी व किरण कुमारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी, गीता कुमारी को मध्य विद्यालय महुआ कन्या, उषा कुमारी प्राथमिक विद्यालय महुआ हिंदी, दीपिका कुमारी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ मुकुंदपुर पश्चिमी मैं योगदान करने के लिए पत्र सौंपा गया है। इस मौके पर बीआरपी डॉ आलोक कुमार, राजीव रंजन, सत्येन्द्र कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.