April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रुस एवं युक्रेन के बीच जारी युद्ध में पातेपुर प्रखंड के तीन मेडिकल के छात्र युक्रेन में फंसे हुए हैं/nri/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
रुस एवं युक्रेन के बीच जारी युद्ध में
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव के तीन मेडिकल के छात्र युक्रेन में फंसे हुए हैं।       जो परिजनों के लिए यहां चिंता का विषय बना हुआ है निरपुर पंचायत के रसलपुर गांव के शिक्षक अरविंद कुमार के पुत्र प्रिंस युक्रेन के उडिसा युनिवर्सिटी चौथे वर्ष के मेडिकल के छात्र हैं वह ओडिसा अपने किराए के फ्लैट में चार साथियों के साथ फंसा हुआ है।
इसे दुतावास से कोई सम्पर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। छात्र ने अपने पिता को मोबाइल पर बताया कि वह लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं खाने पीने की भी काफी कठिनाई है। वहीं निरपुर गांव निवासी देव कुमार राय के पुत्र प्रथम वर्ष के मेडिकल के छात्र अनशुमान यादव फिलहाल चार सौ छात्रों के साथ युक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास में शरण लिए हुए है इसे भी खाने पीने में काफी कठिनाई हो रही है वहीं सैदपुर डुमरा गांव निवासी अमरेश कुमार सिन्हा के पुत्र आशीष चंद्र तृतीय वर्ष के मेडिकल के छात्र हैं छात्र ने अपने पिता को बताया की भारतीय दूतावास के द्वारा उसे किसी बंकर में रखा गया है बैंक एटीएम बन्द होने के कारण खाने पीने में काफी कठीनाई हो रही है तीनों छात्र के परिजन छात्र को लेकर काफी चिंतित हैं परिजनों ने केंद्र सरकार से छात्रों को सकुशल सुरक्षित भारत लाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.