February 28, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

जिलाधिकारी ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि पर पुष्प माल्यापर्ण किया* /nri/ *ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब

*जिलाधिकारी ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि पर पुष्प माल्यापर्ण किया*

*ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब* *की रिपोर्ट* *मुजफ्फरपुर* *( बिहार )*

 

आज डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की पुण्य तिथि के अवसर पर समाहरणालय स्थित भारत माता नमन स्थल पर स्थापित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने माल्यार्पण किया। पुण्यतिथि पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें सच्चा देशभक्त व कर्मयोगी बताया। इस दौरान कलक्ट्रेट के कई वरीय पदाधिकारी भी साथ थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वे विशाल व्यक्तित्व के मालिक थे। सेवा, त्याग, सादगी, साधुता के प्रतीक थे। उनका सादा जीवन उच्च विचार आज भी प्रासंगिक है। आज के युवाओं को उनके विचार को अपने जीवन में उतारना चाहिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.