April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री ए.एम.चौधरी, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा नव-दोहरीकृत पाटलिपुत्र-पहलेजा रेलखंड का किया जायेगा निरीक्षण*/nri/सनोवर खान

*श्री ए.एम.चौधरी, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा नव-दोहरीकृत पाटलिपुत्र-पहलेजा रेलखंड का किया जायेगा निरीक्षण*

हाजीपुर: श्री ए.एम.चौधरी, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा दिनांक 03.03.2022 को 11.62 किलोमीटर लंबे पाटलिपुत्र-पहलेजा नव-दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण किया जाएगा तथा दिनांक 04.03.2022 को विशेष ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
अतः सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि रेलवे लाईन के निकट नहीं आएं और मवेशियों को भी दूर ही रखें । साथ ही लेवल क्रासिंग को पार करते समय भी विशेष सावधानी बरते एवं ट्रेन की स्थिति देखकर ही रेल लाईन पार करें ।

पटना के पास गंगा नदी पर पाटलिपुत्र और पहलेजा के बीच बने रेल सह सड़क पुल के दोहरीकरण हो जाने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच ट्रेनों के परिचालन में काफी सुगमता आयेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.