March 3, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

4 महीनों तक गर्लफ्रेंड समझ कर पत्नी से ही बात करता रहा नीरज : वीणा मानवी/nri/सनोवर खान

4 महीनों तक गर्लफ्रेंड समझ कर पत्नी से ही बात करता रहा नीरज : वीणा मानवी

पति ससुराल वालो के साथ मिल कर लगातार जान से मारने की जा रही है कोशिश : शिखा रंजन

सनोवर खान / नसीम रब्बानी

पटना :पूरे देश में महिला एवं पुरूष प्रताड़ना पर कार्य लगातार 10 वर्षों से करने वाला संगठन महिला विकास मंच के सामने एक नया मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता गुलनी,नालंदा निवासी अनिमेष सिंह की पुत्री शिखा रंजन ने आज महिला विकास मंच के साथ प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी है कि कैसे पिछले 4 वर्षो से उन्हें उनके ससुराल वालों के द्वारा लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिखा ने बताया 27 अप्रैल 2018 को उनकी शादी निरज कुमार से हुई थी। शादी के तुरंत बाद जब वो आने ससुराल गयीं तो उनसे 15लाख दहेज में रूप में मांग की गई और जब घर वालो ने देने में असमर्थता जताई को ससुराल पक्ष के द्वारा इन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। लगातार सामाजिक दवाब बनाने के बाद भी बात नही मानने पर पीड़िता में हिलसा न्यायालय में केस दर्ज किया गया,जिसका नम्बर 417/2019 है। केस दर्ज होने के बाद प्रशासनिक दवाब के बाद पति रखने को तैयार हुआ। ससुराल वालो के द्वारा कुछ दिनों बाद पुनः 15 लाख की मांग करने लगे, नही दे पाने पर घर वाले जान से मारने की कोशिश करने लगें।

प्रेस वार्ता में शिखा ने आगे कहा मेरे पति के चरित्र का पर्दा फास तब हुआ जब कई अन्य महिलाओं से इसके संबंध की जानकारी मुझे लगी, मैने खुद किसी अन्य लड़की के नाम से लगभग 4 महीने तक गर्लफ्रेंड बन कर बात करता रहा। बंगलोर में फ्लैट पर अचानक पहुचने पर कई बार अन्य लड़कियों संग मैने पकड़ा है, पति द्वारा जब घर खरीदने लगा तब घर मे रहने के बदले मुझसे 15 लाख का डिमांड करने लगा,इसके अलावे कई तरह के रोज यातनाएं देता रहा। प्रेस वार्ता के दौरान महिला विकास मंच के संरक्षक वीणा मानवी के सरकार के हवाले कहा है कुछ दी दिनों में सरकार महिला दिवस जोर शोर से मनाने की तैयारी कर रही है लेकिन मैं सरकार से कहना चाहूंगी जिस जगह पे महिला आयोग ही नही है जहां महिलाओ की पीड़ा कोई सुनने वाला ही नही है वहां ये सब ढकोसला है। आये दिन महिलाओं पे अत्याचार के मामले मेरे पास आते रहते हैं जिसकी सुनवाई न थाने में हो पाती है और न ही कोई आला अफसर।

महिला विकास मंच के राष्टीय अध्यक्ष अरुणिमा ने भी कई गंभीर मुद्दों को उठाया। प्रेस वार्ता में शिखा के परिजन,प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा सिंह,फातिमा खातून इत्यादि कई लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.