April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिवान,असांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।/nri/आदित्य कुमार सिंह

  BIG BREAKING NEWS       सिवान, असांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वे बभनौली मध्‍य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान बभनौली चंवर के समीप चार-पांच की संख्‍या में रहे अपराधियों ने उन्‍हें गोली मार दी।
शिक्षक प्रमोद पांडेय असांव थाना के पचबेनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना के विरोध में स्‍थानीय लोगों ने रघुनाथपुर-दरौली सड़क जाम कर दिया है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.