April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबा द्रवेश्वरनाथ डभैच्छ की सौंदर्यजीकरण की मांग पातेपुर विधायक लखेंद्र रौशन ने विधानसभा में उठाया

बाबा द्रवेश्वरनाथ डभैच्छ की सौंदर्यजीकरण की मांग पातेपुर विधायक लखेंद्र रौशन ने विधानसभा में उठाया। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली)विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान द्वारा चल रहे विधान सभा सत्र में पातेपुर प्रखण्ड के डभैच्छ स्थित बाबा दरवेश्वर नाथ धाम के सौंदर्यीकरण पर पर्यटन मंत्री को अवगत कराने से डभैच्छ ही नही बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर में आस्था रखने वाले लोगों में हर्ष व्याप्त है ।
बताते चले कि पातेपुर भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने चल रहे सत्र में पर्यटन विभाग मंत्री नारायण प्रसाद को अवगत कराते हुए पूछा है बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर डभैच्छ में वैशाली जिले के पातेपुर के अलावे अन्य जिलों के पर्यटक आते रहते है। उसके सौन्दयीकरण किया जाये। तारांकित प्रश्न संख्या टन-19 दिनांक 4 मार्च 22 को सवाल उठाया है, पातेपुर प्रखण्ड में डभैच्छ बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर को पर्यटक के रूप में विकसित करने के सवाल को पर्यटक मंत्री ने जिला पाधिकारी वैशाली समेत अन्य विभागियों को सूचित किया है ।जिससे पातेपुर प्रखण्ड के साथ आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल है ।इसके लिए पातेपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजब लाल साह,ऊत्तरी मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु,दिनेश साह,पूर्वी मंडल अध्यक्ष असर्फी सहनी,दक्षणी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार रंजन, मुखिया उत्तम कुमार,जदयू नेता श्रवण पटेल,समिति सदस्य कैलाश पासवान,नरेश राय,राम जिनिस पासवान,इंद्रजीत सिंह,अमरेश पासवान,एवम पातेपुर के अन्य गणमान्य लोगों ने इसके लिए विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन को बधाई देते कहा है कि आपने पातेपुर की आवाज उठाने का काम कर रहे है ,इसके लिये प्रखण्ड की जनता आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.