April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विनोद रजक का व्याख्याता के पद पर चयन होने से पातेपुर में खुशी की लहर।

विनोद रजक का व्याख्याता के पद पर चयन होने से पातेपुर में खुशी की लहर। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली) प्रखण्ड के सिमरबड़ा निवासी शिक्षक विनोद कुमार रजक का व्यख्याता के पद पर चयन होने से सिमरबड़ा समेत पातेपुर में खुशी का माहौल कायम है।उनके व्यख्याता के पद पर चयन होने पर सिमरबड़ा निवासी सह प्रधानाध्यपक कमल कुमार ,शिक्षक रविन्द्र कुमार,विकास मित्र राधा रानी,भाजपा नेता सह प्रो असगर अली,शिक्षक मो गफ्फार,रत्नेश कुमार,रविन्द्र राय,पातेपुर शिक्षक संघ प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद राय,पूर्व मुखिया सह मुखिया पति अशोक राय,आदि ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि विनोद कुमार रजक के व्याख्यता के पद पर चयन होने से न केवल सिमराबरा बल्कि पातेपुर प्रखण्ड का नाम रौशन हुआ है। प्रधानाध्यपक कमल कुमार ने बताया कि विनोद कुमार रजक हाजीपुर सहदुल्ह पुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिन्हें बीपीएससी से सरकारी प्रशिक्षण महा विद्यालय से चयन व्याख्याता के पद पर चयन हुआ है ।जिससे गांव में खुशी का माहौल है और उनको बधाई देने के लिए उनके घर लोगों का आना जाना जारी है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.