April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड स्तरीय बैठक  /nri/

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड स्तरीय बैठक          रिपोर्ट नसीम रब्बानी                               वैशाली ।  महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा गांव में स्थित शिवम इंटरप्राइजेज के कार्यालय परिसर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रखंड स्तरीय बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सिंह उर्फ डब्लु सिंह के अध्यक्षता एवं पूर्व सरपंच देवेन्द्र पासवान व मोहम्मद ईरशाद अहमद के संयुक्त संचालन में सम्पन्न हुई बैठक में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। कमल पासवान को सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष, मुकेश झा को सिंघाड़ा उत्तरी, सुबोध कुमार को गोविंदपुर, लालबाबू पासवान को कन्हौली धनराज, राजीव कुमार पटेल को कन्हौली विशनपरसी, प्रमोद पासवान उर्फ प्रभू जी को जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अध्यक्ष वहीं प्रखंड कमेटी मे गौरीशंकर यादव व कृष्णदेव पासवान को उपाध्यक्ष, जगदीश पासवान को महासचिव, जितेन्द्र पासवान जी को प्रखंड सचिव एवं अवधेश कुमार चौरसिया को संगठन सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होता हैं। पार्टी सांसद और विधायक से नहीं कार्यकर्ताओं से चलती हैं आपलोग चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट मिशन डाक्यूमेंट का जन – जन तक पहुंचाएं। बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव साजेश पासवान, प्रांतीय नेता संजीत कुमार चौधरी, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव बिरजू पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गीता कुशवाहा, प्रधान महासचिव एवं जिला परिषद सदस्य मुकेश पासवान, युवा के प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, मनीष कुमार यादव, छात्र नेता सुबोध पासवान, लखनदेव पासवान, इंदल पासवान, विमल चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.