तृतीय स्थापना दिवस पर छात्रों ने मचाया धमाल। रिपोर्ट सुधीर मालाकार
तृतीय स्थापना दिवस पर छात्रों ने मचाया धमाल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली )आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन, इंटरमीडिएट कोचिंग सेंटर कारगिल चौक मौदह के तत्वाधान में तृतीय स्थापना दिवस समारोह का भव्यआयोजन बड़े धूमधाम से किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अवकाश प्राप्त शिक्षक भूषण सर ने किया आगत अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने किया ।अपने संस्थान के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए अजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमारी संस्थान छात्र-छात्राओं में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करती है सामान्य शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा अर्थात कंप्यूटर की प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं ।सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर विद्यार्थियों को अनुशासित होकर अपने पाठ्यक्रम को पूरा करना पड़ता है ।
इंटरमीडिएट की सभी विषयों की पढ़ाई भी योग्य शिक्षकों के द्वारा कराई जाती है। आस्था कंप्यूटर एजुकेशन के मुख्य ब्रांच से आए हुए अनिल कुमार ,संतोष कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए इसमें रुचि के साथ पढ़ाई करने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में तरुण कुमार ,प्रो सुधीर मालाकार ने लक्ष्य निर्धारित करके शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। संस्थान के शिक्षकों में संतोष कुमार, राजीव कुमार, विवेक कुमार ,रमेश कुमार नेअपना भरपूर योगदान दिया ।समारोह का संचालन करते हुए स्थानीय पंचायत के मुखिया पति व शिक्षाविद लक्ष्मी ठाकुर ने प्रेरणादायक संबोधन करते हुए कहा कि पंचायत के या अन्य गांव के मैट्रिक इंटर परीक्षा दे चुके छात्र छात्राओं के बीच मार्गदर्शन कर उन्हें योग्य नागरिक बनाकर जीवन में नाम रोशन करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे ।इस मौके पर डॉ नथनी राय, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी नथुनी सिंह के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।जिसमें नाटक, एकांकी, भाषण एवं भाव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया ।राष्ट्रगान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
