अरनिया क्रिकेट क्लब टीम ने महनार को 7 विकेट से हराया,/nri/नसीम रब्बानी
अरनिया क्रिकेट क्लब टीम ने महनार को 7 विकेट से हराया,
जंदाहा,04/03/2022
जंदाहा अंतर्गत अरनिया के के एमएसएम समता महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर वाईसीसी क्रिकेट क्लब के द्वारा फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया।
इस फाइनल क्रिकेट मुकाबला का उद्घाटन युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय ने किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महनार की टीम ने 3 विकेट खोकर 16 ओवर में 220 रन बनाये। जबाव में खेलने उतरी अरनिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट खोकर जीत हासिल किया। मैन ऑफ द सीरीज सुजीत कुमार वही मैन ऑफ द मैच रूपेश कुमार को दिया गया। कमेंटेटर के रूप में मनीष कुमार एवं मैच रेफरी गुड्डू कुमार ने किया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि वैशाली के एमएलसी प्रत्याशी सुबोध राय एवं राजद के प्रदेश महासचिव संजय राय ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए जो आज हारा है वह कल जीतेगा। टीम को प्रयास लगातार जारी रखना चाहिए।
मौके पर डॉक्टर रंजन नायक, प्रोफ़ेसर रामबली राय, देवपूजन यादव, गणेश राय पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महनार, पंचायत समिति सदस्य महिंदवारा जितेंद्र ठाकुर, मनोज राय, भावी वार्ड प्रत्याशी संजीत कुमार सुमन, राजु कुमार, कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर, सत्यनारायण राय, विकास यादव, हिमांशु यादव, रितिक कुमार, संतोष राय, रविंद्र राय, सूर्या भाई, अमोद कुमार, लालन राय,नितेश के अलावा हजारों की संखया में दर्शक मौजूद रहे।
