April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कड़ियों बोरहा गांव में लगी आग से एक परिवार तबाह/nri/नवनीत कुमार

महुआ के कड़ियों बोरहा गांव में लगी आग से एक परिवार तबाह
महुआ। नवनीत कुमार
खाना बनाने के क्रम में लगी आग को बुझाने के दौरान महिला झुलस गई। उसे आनन-फानन में महुआ अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला काफी झुलस गई है। इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। यह घटना महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत कड़ियों बोरहा दलित बस्ती में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से अर्जुन पासवान के घर को स्वाहा कर दिया। घर में रखें एक भी सामान नहीं बचे। इस दौरान आग को बुझाने के क्रम में अर्जुन पासवान की पत्नी मीना देवी झुलस गई। उसकी ऊपरी भाग काफी झुलस गई है। इलाज के लिए महुआ अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि आग से कुछ भी नहीं बचा। बर्तन, कपड़े, बिछावन, खाट, चौकी, खाने की वस्तु, पशुओं के चारा आदि सबकुछ जलकर स्वाहा हो गए। जब आग लगी उस समय बस्ती के लोग कमाने के लिए निकले हुए थे। जब तक लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक अर्जुन पासवान का पूरा घर और सामान जलकर समाप्त हो चुका था। हालांकि लोगों ने आग को आगे बढ़ने से रोक दिया और अन्य घरों को बचा लिया। आग लगने से अर्जुन पासवान का पूरा परिवार खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हो गया है। अब तो उसे दो वक्त की रोटी के लिए सोचना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.