April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का 13 वा मैच एडमिन बनाम सिग्नल के बीच खेला गया/nri/नसीम रब्बानी

सोनपुर : रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का 13 वा मैच एडमिन बनाम सिग्नल के बीच खेला गया l जिसमें सिग्नल टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया l पहले गेंदबाजी करने का फैसला सिग्नल विभाग द्वारा गलत साबित होता हुआ दिखा l टीम एडमिन के सलामी बल्लेबाज ने शुरुआती साझेदारी 132 रनों की कर दी l सीनियर डीपीओ ने शानदार 59 बॉल में 68 रनों का योगदान किया एवं प्रवीण ने 45 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली फल स्वरूप टीम एडमिन ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया l 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिग्नल की टीम शानदार शुरुआत करते हुए 85 रनों की सलामी साझेदारी कर दी l पंकज ने आतिशी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 60 रन एवं गोपाल ने 27 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली l एडमिन टीम के गेंदबाजों ने काफी प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया एडमिन टीम की तरफ से प्रवीण ने एक विकेट लिए एवं संतोष और राहुल ने दो-दो विकेट झटके इस तरह सिग्नल टीम ने निर्धारित 20 ओवरों सिर्फ 161 रन 6 विकेट खोकर बना सकी l मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टीम एडमिन के सीनियर डीपीओ की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए प्रदान किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.