April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक नावालिग लड़की शौच के लिये घर से निकली थी कि, उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया/nri/ज़ाहिद वारसी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट  नावालिग युवती का अपहरण ।
वैशाली: मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो मठ गांव में एक नावालिग लड़की शौच के लिये निकली थी कि उसी समय पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया । बताया गया है कि अपहृत 16 वर्षीय छात्रा दशमी कक्षा की छात्रा है ।
अहले सुबह युवती शौच के लिये घर से निकली थी कि सोंधो डीह निवासी राहुल कुमार अपने अन्य साथियों के सहयोग से उसे जबरन उठाकर ले गया । जब इसकी जानकारी अपहृत लड़की के परिवार वालों को मिली तो पूछताछ करने के लिये सोंधो डीह उक्त अपहरणकर्ता के घर पहुंचा तो अपहरणकर्ता के परिजनों ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया । इस मामले में राहुल कुमार,धर्मेंद्र पासवान,अरविंद पासवान,रोहित कुमार,गुंजन कुमार,धीरज कुमार, भास्कर कुमार, नीरज कुमार सहित कई लोगों
को नामजद अभियुक्त बनाया गया है । थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । लड़की के बरामदगी के लिये सघन छापेमारी की जा रही है । अपहरणकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जयेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.