समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव जारी, देर शाम गल्ला व्यापारी से हथियार के बल पर 10 लाख की लुट।/nri/ज़की अहमद
समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव जारी, देर शाम गल्ला व्यापारी से हथियार के बल पर 10 लाख की लुट।
समस्तीपुर(जकी अहमद)
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां, बाईक सवार अपराधियों का तांडव, देर शाम बाज़ार समिति के निकट गल्ला वयवसाई से हथियार के बल पर लगभग 10 लाख की लुट की घटना को दिया अंजाम। दहशत फैलाने के लिए किए गए फायरिंग के दौरान दूकान कर्मी को लगी गोली। घायल कर्मी की पहचान सुनील पासवान के रूप में की गई है। बता दें की महज़ 500 मीटर की दूरी पर स्थित है मथुरापुर ओपी। जहां पर घटना घटी है। सदर डी एस पी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। अक्रोशित व्यापारियों ने किया हंगामा। विमल केडिया की गल्ला दूकान में हुई है लूट। अक्रोशित व्यवसाई अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग।
