May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“रामसेवक भगत” एक गांधीवादी युग का अंत , लोगों ने दी श्रद्धांजलि । रिपोर्ट सुधीर मालाकार

“रामसेवक भगत” एक गांधीवादी युग का अंत , लोगों ने दी श्रद्धांजलि । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर( वैशाली) आजादी के गुमनाम सिपाही जिन्हें भले ही स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा न मिला हो ,लेकिन देश की आजादी की लड़ाई में गुमनाम होकर अंग्रेजों का विरोध करते रहे । गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर निकल पड़े थे गांधी के साथ पदयात्रा में। देश की आजादी के बाद गांव के भोले भाले गुमनाम सिपाही को जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल सका । चंद लोगों तक सिमट कर रह गई राजसत्ता की सुख । वैसे महान शख्सियत मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर गांव के रामसेवक भगत थे, जिन्होंने किसान के रूप में धरती माता की सेवा करते करते हुए भारत माता की सेवा की थी । कभी उन्हें पद की लालसा नहीं रही । सिर्फ उन्हें अपने स्वजाती माली समाज की चौरासी के मांजन अर्थात सरदार की जिम्मेदारी थी। उन्होंने गांव से दूर देश की राजधानी दिल्ली में अपने पुत्र के निवास स्थान पर आखरी सांस ली ।सौ वर्षों से उपर की लंबी जीवन यात्रा पूर्ण कर जीवन के आखिरी पड़ाव तक मां भारती को हृदय में संजोए स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे का ध्वजारोहण कर सलामी देना कभी नहीं छोड़ा । उनके निधन से गांव ,समाज व राष्ट्र की जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है ।निधन की खबर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है । ज्योति राव फुले परिषद बिहार के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार, वैशाली जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत ,महामंत्री चुलहाई प्रसाद भक्त, दिलीप कुमार भगत, दीप नारायण भगत ,सुरेंद्र भगत, शंकर मालाकार, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नथूनी भगत, पुनीत मालाकार, गणेश भगत , रविंद्र भगत ,सुरेंद्र भगत ,सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। माली मालाकार कल्याण समिति, फुले बिग्रेड सहित कई संगठनों ने श्रद्धांजलि देते हुए अपूरणीय क्षति बताया है ।स्वर्गीय भगत के परिवार में पुत्र पुत्रियां ,पोते नाती भरा पूरा परिवार छोड़ कर इस संसार से विदा हुए ।उनके परिवार के सदस्यों में उनके पुत्र लगनदेव भगत , ब्रह्मदेव भगत ,कपिलदेव भगत , रामेश्वर भगत ,कुमोद कुमार चौधरी, देवानंद मालाकार, जितेंद्र कुमार ,रमन कुमार, नितीश कुमार, अमित कुमार ,रवि शंकर कुमार ,राहुल कुमार ,सूरज कुमार, धर्मजीत उर्फ सोनू मालाकार, विजयनंदनी, निशा, प्रेमलता, स्नेह लता ,राहुल भगत, ऋषिका ,रिसव ,नीरज, परिधि, तेजस्वी ,नाम्या ,मिशु, रियांश, श्रव्या,मेनिका ,रुचि ,रश्मि ,ज्योति, आशा देवी, रीता देवी, सीमा देवी ,रेणु देवी सहित दर्जनों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.