“महुआ अनुमंडल अस्पताल में सफाई कर्मियों का शोषण चरम सीमा पर”: सुनील/nri/प्रभंजन मिश्रा
“महुआ अनुमंडल अस्पताल में सफाई कर्मियों का शोषण चरम सीमा पर”: सुनील

न्यूनतम मजदूरी के बदले मिलता है मात्र 4000 रूपए महीना: संघ
महुआ अनुमंडल सदर अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का शोषण चरम सीमा पर है यहां 12 सफाई मजदूर कार्यरत है एनजीओ संचालक के द्वारा 4000 रूपए महीना दिया जाता है अगर काम के बदले तनख्वाह बढ़ाने की बात की जाती है ठिकेदार द्वारा काम से हटा देने का धमकी दिया जा रहा है यह सरासर कानून का उल्लंघन है और कमजोर महादलितों का शोषण है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। यह उक्त बातें अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के वैशाली जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रविदास ने आज महुआ अनुमंडल अस्पताल में सफाई कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। महुआ नगर के अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत सफाई मजदूरों के शिकायत पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रविदास के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने महुआ अनुमंडल अस्पताल का दौरा का सफाई कर्मियों के हालात का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित सफाई कर्मी राधेश्याम राम,प्रमिला देवी, मंजू देवी, संतोष कुमार, गुड्डू कुमार, फुल कुमारी, अनिता देवी, रानी देवी, कमली देवी,मच्छीया देवी, इंदु देवी, विभा देवी आदि सफाई कर्मी उपस्थित होकर संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग वर्षो से काम कर रहे हैं कोरोना काल में एकमात्र महुआ अनुमंडल अस्पताल उस महामारी में भी हम लोगों ने इमानदारी पूर्वक जिला प्रशासन का काम किये हैलेकिन हम लोगों को देखने वाला सुनने वाला कोई नहीं है हम लोग का शोषण चरम सीमा पर हैं ठेकेदार काम के बदले ₹4000 महीना देता है बिहार सरकार का जो न्यूनतम मजदूरी है उस के आलोक में भी हम लोग का भुगतान नहीं होता है अगर पैसा बढ़ाने के बात हम लोग के द्वारा किया जाता है तो काम से हटाने की धमकी दिया जाता है कर्मचारी डरकर कुछ नहीं बोलता है हम लोगों के साथ न्याय किया जाए। इन सभी सफाई कर्मियों के बाद सुनने के बाद संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रविदास ले चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी स्वच्छकार समाज का शोषण में कोई कमी नहीं आया है जिसे जब जहां जिस व्यक्ति को मौका लगता है इनके नाम के पेट का रोटी काट कर शोषण कर रहा है,अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इनका शोषण। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रविदास के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन करके सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें 7 सदस्य शिष्टमंडल वैशाली डीएम एवं सिविल सर्जन वैशाली से जल्द ही मिलकर संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया जाएगा अगर ठेकेदार को पर करवाई नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन करते हुए महुआ अनुमंडल अस्पताल का काम ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
