March 7, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यो के साथ पंचायत वार्ड संघ के गठन हेतु एक बैठक/nri/रविकांत प्रभाकर

रविकान्त प्रभाकर राजू कि रिपोर्ट ।।                                08 मार्च 2022 को होने वाली विश्व महिला दिवस को देखते हुए,जिला वैशाली प्रखंड पटेढी बेलसर प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार की अध्यक्षता में, गोरौल प्रखंड के पंचायत रसूलपुर तुर्की के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यो के साथ पंचायत वार्ड संघ के गठन हेतु एक बैठक रखी गई। वार्ड संख्या 16 ब्रहम स्थान के प्रांगण में,जिसमे गोरौल प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष वार्ड संघ मुंद्रिका राय, समेत कई वार्ड सदस्य एवं पंचायत वासी ने भाग लिया। शिवजी कुमार ने सरकारी योजना में विधवा महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक मे उपस्थित सभी सदस्यो ने, शिवजी कुमार द्वारा कही गई बातों का समर्थन किया। बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्यो द्वारा, सर्व सम्मति से रसूलपुर तुर्की पंचायत, वार्ड संघ अध्यक्ष के पद पर चंदन कुमार साह, उपाध्यक्ष पद पर सरिता कुमारी सिंह,सचिव सुजीत कुमार,महासचिव मालती देवी,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार,संयोजक चंचल कुमारी,मिडिया प्रभारी सुशीला देवी,पंचायत वार्ड संघ के कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर सकलदीप साह,रीता देवी,रागिनी कुमारी,लक्ष्मी देवी,मीना देवी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.