April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खोजी कुत्ते की मदद से शराब बरामद, धंधेबाज फरार

खोजी कुत्ते की मदद से शराब बरामद, धंधेबाज फरार

हाजीपुर/।कटहरा ओपी अंतर्गत बकसामा गांव में खोजी कुत्ते के सहयोग से छापेमारी करने के दौरान भागने वाले शराब धंधेबाज की पहचान करते हुए कटहरा पुलिस ने रविवार को एक धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।इस मामले में कटहरा ओपी सहायक प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार को वैशाली पुलिस व खोजी कुत्ते के सहयोग से कटहरा ओपी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कटहरा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाई थी। जहां बकसामा गांव में छापेमारी के दौरान एक दुकान के पीछे जलावन में छुपाकर रखे पांच बोतल विदेशी शराब बरामद किया था।जबकि धंधेबाज भागने में सफल हो गया ।जिसकी पहचान करते हुए एसआई विनोद कुमार सिंह चौहान के बयान पर भागने वाले शराब धंधेबाज बकसामा गांव निवासी स्व. रविन्द्र सिंह के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ पंजाबी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.