March 9, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस वरना आंदोलन होगा तेज:- बंदना सिंह

1 min read

*दलसिंहसराय थाना रेप कांड संख्या-71/22 के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ऐपवा से जुड़ी महिलाओं ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया*

*आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस वरना आंदोलन होगा तेज:- बंदना सिंह*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

भैरोपट्टी (घटहो) दलसिंहसराय थाना ब्लातकार कांड संख्या-71) 22 के आरोपी मो० रसगुल्ला मियां के बेटे मो० जामी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला संगठन ऐपवा से जुड़ी महिलाओं ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है।
बुधवार को स्थानीय धरमपुर में महिलाओं ने अपने- अपने हाथों में आरोपी को बचाने की साजिश बंद करो, ब्लातकारी मो० जामी को गिरफ्तार करो आदि मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर शहनाज़ खातून, ग़ज़ला परवीन, महजबीं, निगार फात्मा, शहनाज़ बेगम, इशरत खातून आदि उपस्थित थीं।
इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा है कि इस जघन्य ब्लातकार कांड से जिला शर्मशार है. लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है. यह सुशासन के जदयू-भाजपा के नीतीश सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है. श्रीमती सिंह ने कहा है कि यदि सरकार एवं प्रशासन में थोड़ी-सी भी नैतिकता बची है तो जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे अन्यथा महिला संगठन ऐपवा आंदोलन तेज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.