April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिदुपुर बाजार में विजय जुलूस निकाल कर विजयोत्सव मनाया

वैशाली:बिदुपुर। भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिदुपुर बाजार में विजय जुलूस निकाल कर विजयोत्सव मनाया। विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्धन करते हुए वैशाली भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश प्रसाद शाही ने कहा कि जिला का प्रथम जिलाध्यक्ष रहा हूं इससे मुझे व्यक्तिगत रूप से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर अपार हर्ष है तथा बिदुपुर में कार्यकर्ताओं ने धुम-धाम के साथ विजयोत्सव मनाया इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। विजयोत्सव संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं गरीबों, मजदूरों, किसानों के लिए किए गए कार्यों पर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस प्रकार से कानून व्यवस्था सहित आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लोगों का दिल जीतने का कार्य किया है। जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिदुपुर बाजार में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर भारत माता की जय, वंदेमातरम,जय श्रीराम, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद का नारा बुलंद कर गाजे बाजे के साथ विजयोत्सव मनाया। इस अवसर पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह, अंजनी सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी रीतेश सिंह, राधाकांत सिंह,राधेश्याम तिवारी, धनुष सिंह, आमोद कुमार शर्मा, संजय सिंह,व्रिजमोहन कुमार, प्रमोद यादव,अस्तानंद यादव,राज कुमार प्रधान, विकास सिंह, राहुल ठाकुर, गुरु प्रसाद,सुरज कुमार, राहुल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार पंकज,आनंदी सिंह कुशवाहा, सुरेश सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, राजा मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.