April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सागर सेवा सदन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह लोगो ने बजाया झाल,गाया फाग।

सागर सेवा सदन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

लोगो ने बजाया झाल,गाया फाग।

हाजीपुर/चौथी वाणी।महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित सागर सेवा सदन एवं बच्चा अस्पताल के प्रांगण में आज गुरुवार को उक्त अस्पताल के निदेशक डाँ.अनिल कुमार के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।उक्त मौके पर महुआ अनुमंडल के दो दर्जन से अधिक चिकित्सक सहित नर्सिंग सहायकों ने शिरकत की।मौके पर उपस्थित लोगों ने हारमोनियम, ढोलक एवं झाल की धुन पर जोगिरा गाया तथा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया साथ ही गले मिलकर होली की बधाइयां दी।इस दौरान उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजनों का भरपुर लुफ्त उठाया।समारोह को संबोधित करते हुए श्री अनिल ने कहा की होली का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है इसलिए इस दिन किसी से भी बैर भाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा की होली में केमिकल युक्त रंगो से परहेज कर प्राकृतिक रंगो एवं गुलाल का प्रयोग करें। इस अवसर पर डाँ.डीएन सिन्हा,डाँ.अमरेन्द्र कुमार,डॉ.संतोष सहनी,डाँ.पप्पु सिंह,डाँ.संतोष, रेखा चौधरी,पप्पु कुमार,मनीष कुमार,अपर कुमार वर्मा, गौतम,निरज,अनुराग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.