April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

युवा नेता राजेश कुमार सिंह के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट

वैशाली: पातेपुर के गाड़ा गांव स्थित युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार के नृततव में लोजपा आर के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह,युवा नेता राजेश कुमार सिंह के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर लोजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर होली गीत गाकर झुम उठे एवं एक दुसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दुसरे को होली की बधाई दी। एवं एक स्वर में कार्यकर्ताओं ने लोगों से शांतिपूर्ण, सौहार्द के माहौल में हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से लोजपा युवा आर के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, राजेश कुमार सिंह,बिपलु कुमार,रामजीनीस पासवान, अंकित पासवान, मनीष राय,ललन सिंह,निशांत केशव, राकेश पासवान, राकेश कुमार सिंह, रामानंद पासवान, आदि भारी संख्या में लोजपा आर के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.