April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनियंत्रित ट्रक के धक्के से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

वैशाली, देसरी । महनार – हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर शिव मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक के धक्के से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि अनियंत्रित ट्रक के धक्के से देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 11 तैयबपुर गांव निवासी स्वर्गीय शंभू ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र सुकेश कुमार ठाकुर उर्फ उगन कुमार की मौत हो गई।बताया गया कि जब सुकेश कुमार जब सड़क पार कर रहा था।इसी दौरान महनार की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया है।घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर देशरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा।

संवाददाता अभिजीत कुमार, प्रखंड देसरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.