एक आम के बगीचे में एक युवक की सिर में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दिया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के बलीगांव अगरैल मार्ग पर स्थित कुंडहिया के पास एक आम के बगीचे में एक युवक की सिर में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दिया गया।
मृतक की पहचान चम्पापुर अगरैल गांव निवासी सजीवन मांझी के पुत्र मनीष कुमार मांझी के रूप में हुई है। युवक की हत्या से आसपास लोगो मे दहशत का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। घटित घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो पहर बाद बलीगांव थाना क्षेत्र के कुंडहिया के पास आम के बगीचे में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक काफी देर से गांव में चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान तीनो युवक अगरैल बलीगांव मार्ग पर स्थित कुंडहिया के पास स्थित आम के बगीचे में तीनों युवक बैठ का बात कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने अपने पास रखे पिस्टल से एक युवक के सर में गोली मार कर दो युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। गोली लगने से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी बलीगांव थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बलीगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पुनम केसरी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की परंतु घटना से सम्बंधित कुछ भी बताने से इंकार किया है।
