April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में महिलाओं की कार्यशाला

महुआ में महिलाओं की कार्यशाला
महुआ नवनीत कुमार
नगर परिषद, महुआ के प्रांगण में दीन दयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, क्षेत्र स्तरीय संघ एवं सामुदायिक संसाधन व्यक्ति को एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दीन दयाल अंत्योदय योजना के सभी घटकों पर जानकारी दी गई, जिससे गठित समूह के सदस्य अपने आजीविका के स्तर को सुधार सकते हैं । इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक एवं कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.