April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चे सहित विभिन्न लोगों से ली विभिन्न जानकारी

बच्चे सहित विभिन्न लोगों से ली विभिन्न जानकारी
महुआ नवनीत कुमार
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर गांव-गांव और घर-घर में खिलाए जा रहे रोग रोधक दवा का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय टीम महुआ के विभिन्न गांवों में यह टीम जाकर लोगों से दबा के फीडबैक लिया और साथ ही बच्चे से लेकर विभिन्न लोगों से कई जानकारियां हासिल की।
अभियान की निरीक्षण करने पहुंची केन्द्रीय टीम की ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ सरिता, डब्ल्यूएचओ के राजेश पांडे, डॉ माधुरी, पीसीआई स्टेट कोऑर्डिनेटर व डीपीओ,के साथ महुआ अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रकाश कुमार, डॉ सत्येंद्र प्रसाद, ऋषि कपूर, संतोष कुमार, बीसीएम आफताब आलम, कृष्णदेव पासवान, सोमनाथ ओझा आदि ने विभिन्न गावों में जाकर लोगों को खिलाए जा रहे फाइलेरिया के साथ कृमि नाशक तथा चर्म रोग की दवा अभियान का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मिल्की चकस्या, डगरू सहित विभिन्न गांवों में पहुंची और बच्चे से लेकर वृद्ध तक से दवा के बारे में फीडबैक लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान की सफलता को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गांव गांव जाकर लोगों को फाइलेरिया की दी जाने वाली दवा को खाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। लोगों को इसके बारे में विशेष जानकारी भी दी जा रही है।
महुआ में अभियान एक नजर में:
महुआ अस्पताल के द्वारा यहां 3,51,738 लोगों को यह दवा खिलाने का लक्ष्य है। घर घर जाकर दवा खिलाने के लिए 160 टीमें बनाई गई है। एक टीम में दो कर्मी के साथ 16 सुपरवाइजर बनाए गए हैं। यह अभियान बीते 24 मार्च से शुरू होकर आगामी 05 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत तीन तरह की दवा खिलाई जा रही है। जिसमें डीईसी, इवेरमेक्टिम और अल्बेंडाजोल तीनों प्रकार की दवा भोजन करने के बाद ही आशा द्वारा लोगों को खिलाए जाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.