April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत मैरी प्री स्कूल सोनपुर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन-

संत मैरी प्री स्कूल सोनपुर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन–नयागांव,सोनपुर (सारण) अपने बच्चों के साथ माता पिता को हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए। बच्चों को खास उम्र के बाद अपने फैसले उन्हें खुद लेने के लिए स्वतंत्र करना चाहिए। यह बातें सारण के एडीएम डॉ गगन ने सोनपुर के शिव बच्चन चौक के समीप स्थित संत मैरी प्री स्कूल में किड्स ग्रेजुएशन सिरोमनि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जब बच्चे खुद फैसले लेने लगते हैं तो उनमें अपना भला-बुरा सोचने की क्षमता बढ़ जाती है। इस काम में उनके माता-पिता मददगार हो सकते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के निदेशक सुमन सिंह ने एडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहां मौजूद अभिभावक को संबोधित करते हुए निदेशक सुमन सिंह ने कहा कि बच्चे एक पौधे की तरह होते हैं पर शर्त यह है कि हमें भी माली की तरह बनना पड़ेगा। बच्चे हमारी बताई हुई बातें पर कम ध्यान देते हैं पर हमें जो करते हैं उस पर भी ज्यादा ध्यान देते हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक राज किशोर सिंह राजू सिंह नकुल सिंह पीके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.