सात दिवसीय स्काउट गाइड परीक्षण शिविर का हुआ समापन-
सात दिवसीय स्काउट गाइड परीक्षण शिविर का हुआ समापन-
-नयागांव,सोनपुर (सारण)जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के आदेश के आलोक में स्काउट गाइड के कैडेट के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय परीक्षण शिविर का आयोजन गत 21फरवरी से 27फरवरी रविवार तक गोगल सिंह इण्टर विद्यालय नयागांव सारण में किया गया।इस शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में गोगल सिंह इण्टर विद्यालय नयागांव,उच्च मा० विद्यालय परमानन्दपुर , जे.आई.उच विद्यालय शीतलपुर,म०वि०महदलीचक,म०वि० खरिका,म०वि० हसनपुर सहित लगभग एक सौ पचास से अधिक स्काउट गाइड कैडेटों ने भाग लिए
जिन्हें प्रशिक्षक के रूप में उमाशंकर गिरि,सुधांशु रजक, श्रीमती सीमा राय के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान
सहायक के रूप में अमरजीत कुमार,आकाश कुमार एवं रितिक कुमार का योगदान सराहनीय रहा।
परीक्षण शिविर में स्काउट गाइड कैडेट को प्राथमिक सहायता,बायां हाथ मिलाना गांठे खोज चिन्ह, गजट सिटी संकेत इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से परीक्षण दिया गया।खोज चिन्ह कि सहायता से हाइक एवं सांस्कृति प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें पायल कुमारी,श्वेक्षा कुमारी, राखी कुमारी,अनुष्का कुमारी,संध्या कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं स्काउट में दिवेश कुमार तथा आकाश कुमार ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया
परीक्षण शिविर के आयोजन को सफल बनाने एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उच्च मा.शिक्षक एवं स्काउट मास्टर सुधांशु रजक के द्वारा किया गया।
