April 3, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

नूतन के उड़ान को महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ ने दिये पंख, 10000 रूपये एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

1 min read

नूतन के उड़ान को महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ ने दिये पंख

10000 रूपये एवं अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

किसान सुनिल कुशवाहा की बिटिया नूतन बनी सेकेण्ड जिला टाँपर।

हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:–

इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में वैशाली जिले में 456 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पेशे से किसान सुनील कुशवाहा की पुत्री कुमारी नूतन को महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे ₹10000 की राशि के साथ-साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुमारी नूतन राम सूरत सिंह कुशवाहा महाविद्यालय, हरपुर मिर्जानगर की छात्रा है।कार्यक्रम में रामचंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पातेपुर के प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह को प्रारंभिक शिक्षक संघ सह जिला कुशवाहा संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पंकज कुशवाहा ने कहा – महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ के द्वारा जिला स्तर पर मेधावी छात्र को पुरस्कृत करना, हताहत परिवार को आर्थिक मदद करने एवं महापुरुषों की जयंती का आयोजन कर समाज में जागृति लाने जैसा कार्य निश्चित रूप से एक प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय उदाहरण है, उन्होंने इसके लिए प्रखंड अध्यक्ष श्री दीप नारायण सिंह की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कुमारी नूतन को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने कहा-आर्थिक युग में किसी भी परिवार को अथवा किसी मेधावी छात्र को सांत्वना, आशीर्वाद के साथ साथ उन्हें आर्थिक मदद की भी आवश्यकता है, महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ इस दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड कुशवाहा संघ के सचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, आरके डेयरी के संस्थापक रणधीर कुमार सिंह, लोजपा नेत्री गीता कुशवाहा, करुणा वर्मा, उमेश कुशवाहा, रामनाथ सिंह, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, डॉ संजय झा, इंद्रदेव सिंह, के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.