April 3, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल प्रखंड में पोषक मेला का आयोजन

गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल प्रखंड में पोषक मेला का आयोजन

प्रखंड के कई पंचायतो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र  पर शनिवार को पोषक मेला का आयोजन किया गया.  मेले  का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीनाक्षी प्रभा ने किया
उन्होंने ने कहा कि
इस पोषण मेले का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को भगाना है और सुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक करना है. हर साल मार्च माह में पोषक माह के रूप में मनाया जाता है.   शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो रोग अपने आप दूर हो जायेगे.   शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओ को गोद भराई किया गया साथ ही  बच्चे को अन्नप्रासन कराया गया. बच्चे की माँ को बच्चे की देखरेख करने की सही जानकारी दिया गया.  सेविकाओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई. महिलाय एवं बच्चों का  वजन किया गया. गर्ववती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी.  उसे अपने  आहार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. कुपोषण से होने बाली बीमारियों की जानकारी भी दी गयी.  मां को भी अपने सेहत पर ध्यान देनी की बात कही गयी. कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका विमला कुमारी सेविका  रीना कुमारी, सरोज कुमारी, विना सिन्हा, रजनी प्रभा, मंजू कुमारी रीता देवी,नगीना देवी,विद्यापति देवी ,सरिता कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.