May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिवचंद्र राम को जीताने के लिए विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी ।

शिवचंद्र राम को जीताने के लिए विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी ।

रिपोर्ट: नसीम रब्बानी /सुधीर मालाकार

वैशाली !हाजीपुर ,लोकसभा सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के पक्ष में महुआ के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने दिन रात एक करके श्री राम को जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । बताते चले की महा गठबंधन के उम्मीदवार भी महुआ एवम राजापाकर से विधायक रह चुके हैं ,साथ ही साथ बिहार सरकार के कला व संस्कृति मंत्री भी रह चुके हैं।वर्तमान में महुआ के राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें हर हाल में महागठबंधन उम्मीदवार को जितना है ।यह एक चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन दिन रात एक करके एक-एक मतदाता तक अपनी बात पहुंचा कर लालटेन छाप पर मतदान करने की अपील करते देखे गए हैं ।डॉ रौशन के साथ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास जारी किए हुए। 20 मई को होने वाले चुनाव में एन डी ए उम्मीदवार को शिकस्त देने के लिए मतदाता को रिझाने में लगे हैं। विधायक मुकेश रौशन सहित तमाम कार्यकर्ताओं, नेताओं की मेहनत कितना रंग लाती है यह तो परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.