May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव स्थित प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय ने अपने कार्य क्षेत्र के विभिन्न गांव में मतदाता जागरूकता अभियान पर प्रभात फेरी, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता जैसी कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया ।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार के नेतृत्व में संचालित हुई ।इस मौके पर विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए क्षेत्र के माधोपुर, ताजपुर बुजुर्ग ,परसौनिया, मिर्जानगर सहित अन्य कई गांव के गली ,मोहल्ले से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते देखे गए ।बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्लोगन के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ,जिसमें बच्चे नारे लगाते हुए बढ़ रहे थे “पहले मतदान, फिर करे जलपान,” पढ़े-लिखे की क्या पहचान, आओ मिलकर करें मतदान “जैसी नारों से ग्रामीण सड़कें गूंजायमान थी। विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा अपने पदाधिकारियों ,कर्मचारियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा था,इसके बावजूद भी संपन्न हुए मतदान में संतोषजनक मतदान का प्रतिशत देखने को नहीं मिला। जिसे देखते हुए हम प्राइवेट स्कूल वाले भी सरकार के इस मुहिम में सहभागिता निभाते हुए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रभात फेरी, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता जैसी कार्यक्रम को आयोजित कर जनता में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है। उम्मीद है की अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने वालों में विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार, सन्नी कुमार ,प्रदीप ठाकुर, अंकुश सिंह ,रवि कुमार ,गोलू, रीता ,अभय सहित अन्य शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.