April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

SSB 40वीं बटालियन डुमरी में कैंप लगाकर अर्धसैनिक बलों में भर्ती के सिखाये गए गुर

SSB 40वीं बटालियन डुमरी में कैंप लगाकर अर्धसैनिक बलों में भर्ती के सिखाये गए गुर- -नयागांव(सारण)4 अप्रैल सोमवार से लेकर आगामी एक सप्ताह तक चलने वाले ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण शिविर में 40 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डुमरी बुजुर्ग नयागांव सारण (छपरा)के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशन में डुमरी बुजुर्ग एवं आसपास के गांव के युवाओं को अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए शिविर लगाकर शारीरिक मापदंडों के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की गई जिसमें आसपास के गांवो के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि यह कैम्प लगाने का मुख्य उद्देश्य गांव के युवाओं को अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना एवं शारीरिक व मानसिक मापदंडों के साथ लिखित परीक्षाओं की संपूर्ण जानकारी देना है यह शिविर 11अप्रैल सोमवार तक निरंतर चलेगा।प्रथम दिन कैंप का संचालन उपकमांडेंट गौतम सागर,उप कमांडेंट शशि प्रकाश,निरीक्षक यश गुप्ता, निरीक्षक अविरंजन कुमार , उपनिरीक्षक सोनम,मुख्य आरक्षक विवेक कृष्णा के .पी सहित अन्य जवानों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.